अमेठी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय महिला टीटी व तैराकी स्पर्धा के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से स्टेडियम में होगा। यहां से चयन होने के बाद मंडल स्तर पर 10 जून को अयोध्या में ट्रायल होगा। प्रतिभागी अपने साथ प्रधानाध्यापक की ओर से प्रमाणित आयु प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड की छाया प्रति अपने साथ लेकर आएं।