फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश से ट्रैक पर गिरा पेड़, 45 मिनट तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Mon, 08 Jul 2024 04:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश के दौरान रविवार सुबह उतरेटिया-लखनऊ रेल ट्रैक पर निहालगढ़ और सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 969 पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से 45 मिनट तक इस ट्रैक पर ट्रेन का संचालन प्रभावित रहा। मेमू और शटल ट्रेन को निहालगढ़ स्टेशन पर रोकना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक से पड़े को हटाया, जिसके बाद रेल परिचालन बहाल हो सका।
विज्ञापन


निहालगढ़-सिंदुरवा रेलवे स्टेशन के बीच करीडीह गांव के पास रविवार सुबह 09:00 बजे अप रेल ट्रैक पर बारिश के दौरान पेड़ गिर गया। ट्रैक मैन ने सूचना स्टेशन मास्टर को दी। कर्मियों ने पेड़ हटाने की कोशिश में जुट गए। तभी वाराणसी से लखनऊ के बीच प्रतिदिन संचालित होने वाली शटल ट्रेन निहालगढ़ स्टेशन पहुंची। ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक दिया गया। शिवपुर से उतरेटिया तक चलने वाली मेमो ट्रेन के आगमन का संकेत 9:15 पर मिला तो उसे आउटर पर रोकना पड़ा।
ट्रैक से पेड़ हटाने के बाद 9:50 पर कर्मियों ने ट्रैक के क्लीयर होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद ट्रेनों का संचालन बहाल किया गया। स्टेशन अधीक्षक निहालगढ़ लखनलाल मीना ने बताया कि बारिश से ट्रैक पर पेड़ गिर गया था। सुरक्षा शटल व मेमू ट्रेन का परिचालन करीब 45 मिनट तक प्रभावित हुआ है। अन्य किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें