फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द संचालित होगा जगदीशपुर में निर्मित ट्रामा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। कस्बे में निर्मित ट्रॉमा सेंटर का संचालन जल्द शुरू होगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए भवन हैंडओवर होने के बाद सीडीओ व सीएमओ ने अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी देख सीडीओ ने साफ-सफाई, परिसर की बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद सीडीओ ने सीएमओ को शासन से उपकरण, संसाधन व कर्मियों की मांग कर संचालन शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार शाम सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने जगदीशपुर में बनकर तैयार ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। भवन हैंडओवर होने के बावजूद परिसर में गंदगी देख नाराज सीडीओ ने सीएचसी अधीक्षक को परिसर की नियमित साफ-सफाई, बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
सीडीओ ने कोरोना संक्रमण फैलने पर समुचित उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में कोविड संक्रमण बचाव व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक उपकरण मंगाने को कहा। सीडीओ ने सीएमओ से कहा कि वे शासन से बात कर ट्रॉमा सेंटर संचालन के लिए आवश्यक उपकरण, संसाधन व स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित कराएं। सीएमओ ने बताया कि शासन से जल्द ही आवश्यक उपकरण व कार्मिक मिलने की उम्मीद है। उपकरण व कार्मिक मिलते ही ट्रॉमा सेंटर का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें