फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रेम जाल में फंसा बनाया अश्लील वीडियो

Thu, 21 Nov 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। थाना क्षेत्र गौरीगंज की रहने वाले एक युवती को उसके ससुराल के गांव के युवराज ने पढ़ाई के दौरान प्रेम जाल में फंसाया। प्रेम प्रसंग के दौरान शारीरिक संबंध बनाने के समय उसका वीडियो व फोटो बनाकर सुरक्षित कर लिया। इसके बाद जब युवती की शादी तय हुई तो वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रकम की मांग करने लगा।
विज्ञापन


लोकलाज के भय से युवती ने अलग-अलग तिथियों में उसे 50 हजार रुपये दे दिए लेकिन युवराज की मांग बढ़ती गई। युवती को ब्लैकमेल करने में युवराज की पत्नी शिवांगी सिंह भी सहयोग करने लगी। युवराज रकम की मांग के साथ ही युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाने लगा।

युवराज की प्रताड़ना से तंग होकर युवती ने नंबर ब्लॉक कर दिया। मोबाइल नंबर ब्लॉक होने के बाद युवराज ने युवती की बड़ी बहन को फोन कर रुपये की मांग करते हुए कहा कि रकम न मिलने पर वह वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को हुई।
विज्ञापन


पीड़िता ने गौरीगंज थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें