फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रांसजेंडर बढ़ाएंगे जिले का मतदान प्रतिशत, करेंगे जागरूक

Fri, 05 Apr 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए प्रेरित करने का कार्य ट्रांसजेंडर करेंगे। इसके लिए ट्रांसजेंडर की टीम बनाई जा रही है, जोकि लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने का कार्य करेंगे। जिससे इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में वर्ष 2019 में मतदान प्रतिशत 54.05 प्रतिशत रहा। करीब आधे मतदाता मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंच सके। ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए नियमित रूप से अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। जिले के वह ट्रांसजेंडर जो मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, उनकी टोली बनाई जा रही है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों को मतदाताओं के बीच में जाकर इस बार ज्यादा सक्रियता से मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जिले में ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या करीब 100 है, जिन्हें अन्य मतदाताओं को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें