अमेेठी सिटी। शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से गौरीगंज कस्बे में ट्रांसजेंडर समुदाय के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को मतदान का महत्व बताते हुए शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया गया।
रैली में शामिल ट्रांसजेंडर समुदाय की बबली किन्नर, ज्योति किन्नर, मुन्नी किन्नर एवं रेखा किन्नर सहित अन्य ने 20 मई को लोगों से अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। रैली में ट्रांसजेंडरों ने हम अपना कर्तव्य निभाएंगे-सबसे मतदान कराएंगे आदि नारों के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। रैली में जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।