फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 12 लेखपालों का तबादला

Sun, 06 Sep 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजस्व विभाग ने 12 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। संबंधित लेखपालों को नई तहसील में कार्यभार ग्रहण कर उपजिलाधिकारी के समक्ष योगदान आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को गौरीगंज तहसील के स्थानांतरित लेखपालों को रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन



जारी आदेश के अनुसार पूजा सिंह, अनूप गुप्ता और गौरव यादव का गौरीगंज से तिलोई, गोविंद तिवारी और रंजीत यादव का गौरीगंज से अमेठी स्थानांतरण किया गया है। सुधांशु श्रीवास्तव को अमेठी से तिलोई, विवेक कुमार पांडेय और प्रशांत सिंह को अमेठी से गौरीगंज भेजा गया है। प्रभात तिवारी का तिलोई से गौरीगंज, अशोक कुमार मधुकर का तिलोई से अमेठी, मनोज कुमार गौतम और कुमार धीरज का तिलोई से गौरीगंज तबादला किया गया है।

संबंधित लेखपालों को नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने तबादलों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आंदोलन के बीच कार्रवाई से प्रदर्शन प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। एडीएम ज्योति सिंह ने कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया पहले से चल रही थी। कई लेखपालों के अनुरोध पर भी तबादले किए गए हैं। इसका आंदोलन से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें