फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नए साल से पहले मां वैष्णो देवी जाने वालीं ट्रेनें फुल

Thu, 19 Dec 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। नए साल से पहले मां वैष्णो देवी कटरा जाने वाली ट्रेनें फुल हो गई हैं। सर्दी की छुट्टियों व नए साल पर घूमने का प्लान बना रहे लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। अमेठी व निहालगढ़ रूट से जाने वाली ट्रेनों से अधिक वेटिंग चल रही। कई ट्रेनों में तारीखों में नो रूम की स्थिति है, जिससे लोग परेशान हैं। लोगों ने नए साल पर जम्मू के लिए स्पेशल ट्रेन चलवाने की मांग की है।
विज्ञापन





लखनऊ-रायबरेली-वाराणसी रेलखंड पर अमेठी से होकर सप्ताह में दो दिन अर्चना एक्सप्रेस का संचालन होता है। वहीं लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेलखंड पर जिले के निहालगढ़ (महाराजा बिजली पासी) पर जम्मू जाने के लिए तीन ट्रेनों का संचालन किया जाता है। जिसमें बेगमपुरा एक्सप्रेस प्रतिदिन तो हिमगिरि एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन तो जीसीटी एसवीडीके एक्सप्रेस सप्ताह के एक दिन जाती है, जो सीधे जम्मू के कटरा भवन तक जाती है।


दोनों रूटों से जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नए वर्ष पर दर्शन करने के लिए जाते हैं। 24 दिसंबर से 10 जनवरी तक सभी आरक्षित सीटें बुक हैं। क्रिसमस से लेकर नए साल तक अधिकर स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां रहती हैं। इस दौरान लोग परिवार को घुमाने के लिए इस दौरान ही योजना बनाते हैं। कई लोगों ने करीब दो माह पहले की इन ट्रेनों में सीट आरक्षित करवा दी थी। अमेठी स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि नए साल पर लोग बाहर घूमने के लिए जाते हैं। इसलिए लोग पहले ही आरक्षण कराना शुरू कर देते हैं। इस वजह से ट्रेनों में वेटिंग और नो स्थिति रूम की बनती है।
विज्ञापन




बोले यात्री, टिकट नहीं, तो कैसे जाएंगे घूमने

अमेठी निवासी दीपक शुक्ल ने बताया कि दोस्तो के संग नए वर्ष पर जम्मू जाना था, लेकिन अधिकतर ट्रेनें फुल हैं। इसकी वजह से जम्मू की ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही है। शहर के एसडीएम कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि परिवार समेत नए वर्ष पर घूमने का प्लान बनाया था। माता का दर्शन कर, पटनी टॉप शिमला भी जाने का प्रोग्राम बनाया गया था, पर जब आरक्षित सीट बुक कराने गया तो जिले से जाने वाली पांचों ट्रेनों में सीटें पहले से फुल थीं। यहां लंबी वेटिंग देख घूमने का विचार छोड़ दिया। अब नए वर्ष के बाद ही घूमने जाएंगे। अगर रेलवे जम्मू के लिए नई स्पेशल ट्रेन चलवा दे तो लोगो को नए साल पर दर्शन व घूमने में आसानी होगी।
विज्ञापन








इस तरह चल रही वेटिंग

ट्रेन वेटिंग
अर्चना एक्सप्रेस 41

हिमगिरि एक्सप्रेस नो रूम

बेगमपुरा एक्सप्रेस 61

जीसीटी एसवीडीके एक्सप्रेस 86
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें