फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में घायल मिली ट्रेनर, तीन पर केस

Mon, 06 Nov 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली भारतीय स्काउट एंड गाइड की ट्रेनर के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए तीन युवकों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ट्रेनर के पिता ने बताया कि 26 अक्तूबर को बेटी सुबह प्रशिक्षण देने जाने की बात कह घर से निकली थी। देर रात बेहोशी की हालत में अस्पताल में मिली है। जहां उसकी हालत गंभीर थी। उसकी बेटी लखनऊ के पीजीआई में गंभीर हालत में भर्ती है।
बताया कि उसके साथ रहने वालों में एक व्यक्ति ने फोन करने पर बताया कि तबीयत खराब है, दूसरे ने बताया कि वह दुर्घटना में घायल हो गई है। वह अस्पताल पहुंचे तो बेटी के कपड़े फटे थे, और उसका उपचार चल रहा था। बेटी कुछ बताने की स्थिति में अभी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें