अमेठी। फुरसतगंज स्थित राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय के चालीस छात्रों का रविवार को गोवा एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने साक्षात्कार लिया। छात्रों की शारीरिक दक्षता का परीक्षण भी किया गया।
गोवा से आई टीम में एयरपोर्ट मैनेजर राजेंद्र नायक व अन्य अधिकारियों ने छात्रों से संवाद कर उनकी प्रतिभा का आकलन किया। छात्रों को एयरपोर्ट नियमों के तहत पांच किलोमीटर की दौड़ व अन्य मापदंडों पर परखा गया। इस मौके पर संस्थान के रजिस्ट्रार हरिकुमार ,शैक्षणिक प्रमुख डॉ गणेश कृष्ण चौकियाल, नागेंद्र नाथ तिवारी जीएमआर अकादमी के प्रमुख सुनीश, अविलास व प्रशिक्षु छात्र मौजूद रहे। संवाद