फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रेन यात्रियों को कतार लगाने से मिलेगी राहत

Mon, 12 Oct 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में टिकट के लिए काउंटर पर इंतजार करने वाले यात्रियों को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर राहत मिलेगी। स्टेशन परिसर में टिकट काउंटर के पास ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई गई है। इससे यात्री स्वयं टिकट निकाल सकेंगे। नई सुविधा से टिकट लेने में लगने वाला समय बचेगा और व्यस्त समय में काउंटर पर भीड़ का दबाव कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


स्टेशन पर ट्रेनों के आने-जाने के समय टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ जुटी रहती है। कई बार टिकट लेने में देरी होने से यात्रियों को ट्रेन छूटने की चिंता सताती है। ऐसे में एटीवीएम की सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है।
मशीन की स्क्रीन पर यात्री अपने गंतव्य का चयन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इसमें बारकोड स्कैन करने की सुविधा भी दी गई है, जिससे टिकट लेने की प्रक्रिया आसान हो सकेगी।
विज्ञापन


गौरीगंज निवासी यात्री रमेश कुमार ने कहा कि मशीन से टिकट लेने की सुविधा मिलने पर भीड़ के समय राहत मिलेगी। यात्री सुनील वर्मा के अनुसार ट्रेन पकड़ने से पहले टिकट के लिए इंतजार करना परेशानी का कारण बनता है। एटीवीएम से समय बचाने में मदद मिलेगी। यात्री राजेश यादव ने बताया कि मशीन से टिकट निकालने की प्रक्रिया आसान होने पर यात्रियों को सहूलियत होगी। यात्री अमित सिंह ने कहा कि व्यस्त समय में यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें