फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सूरत व मुंबई के लिए अमेठी से मिलेगी ट्रेन सुविधा

Sun, 16 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक के यात्रियों को गर्मी के महीने में सूरत व मुंबई की यात्रा करने में आसानी होगी। इसके लिए रेल विभाग ने विशेष ग्रीष्म काॅलीन ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है।
विज्ञापन

सूरत व मुंबई में नौकरी व व्यवसाय करने वालों को अक्सर यहां आने-जाने में असुविधा होती है। मुंबई के लिए तो उद्योग नगरी (प्रतापगढ़ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल) है। इस ट्रेन से लोग मुंबई की यात्रा तो लेते थे लेकिन सूरत के लिए सीधे जिले से गुजरने वाले ट्रैक पर एक भी ट्रेन नहीं थी।

सूरत के साथ मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों को लखनऊ या प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन पकड़ने को मजबूर होना पड़ता है। लोगाें की परेशानी को देखकर विभाग ने 3 मई से 30 जून ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रत्येक शुक्रवार को ट्रेन संचालन
ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी से अपराह्न 2:30 बजे रवाना होकर भदोही, जंघई, प्रतापगढ़ होते हुए शाम 5:48 बजे अमेठी में ठहराव के साथ रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, भोगांव, मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला, आगरा, अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली होते हुए रविवार भोर 4:35 बजे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रात 10:50 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 5:46 बजे अमेठी में ठहराव के साथ 10:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। मुंबई-वाराणसी स्पेशल ट्रेन संचालित होने के बाद यात्रियों को सूरत व मुंबई जाने के लिए लखनऊ या प्रयागराज रेलवे स्टेशन की परिक्रमा करने से निजात मिलेगी।
मिलेगी यात्रियों को सुविधा
ट्रेन का ठहराव अमेठी स्टेशन के साथ ट्रैक के विभिन्न स्टेशनों पर होगा। ऐसे में जिले के साथ ट्रैक के यात्रियों को सूरत व मुंबई के लिए सीधे ट्रेन की सुविधा मिलने से यात्रा में सहूलियत मिलेगी। यात्री ट्रेन में आरक्षित टिकट की बुकिंग कर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।
विज्ञापन

रेखा शर्मा-वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें