फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज से काशी विश्वनाथ और जनता एक्सप्रेस रहेंगी निरस्त

Sat, 08 Apr 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक की दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें आठ (शनिवार) से 12 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी। संचालन विभाग का आदेश सार्वजनिक होने के बाद पहले से देहरादून व दिल्ली समेत अन्य स्टेशनों का आरक्षित टिकट बुक कराने वाले यात्री निरस्त कराने में जुटे हैं। मुरादाबाद रेल मंडल के बंथरा व रसुइया रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन निर्माण के लिए संचालन विभाग ने ब्लॉक स्वीकृत किया है। संचालन विभाग ने गौरीगंज व अमेठी के रास्ते गुजरने वाली चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। जारी आदेश में आठ से 12 अप्रैल तक वाराणसी से दिल्ली के बीच संचालित काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और वाराणसी से देहरादून के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस (दोनों ट्रेनें अप-डाउन) के निरस्त रहने की बात कही गई है।
विज्ञापन

विभाग का आदेश सार्वजनिक होने के बाद पूर्व से अप/डाउन में काशी विश्वनाथ व जनता एक्सप्रेस में पहले से ट्रेन में विभिन्न स्टेशनों का आरक्षित टिकट बुक करा चुके यात्री टिकट निरस्त कराने निरस्तीकरण तिथि के दौरान यात्रा करने के लिए दूसरी ट्रेनों में टिकट बुक कराने की कोशिश में जुटे हैं। चार ट्रेनों के निरस्त होने से लखनऊ, रायबरेली, मुरादाबाद, देहरादून, दिल्ली, प्रतापगढ़ व वाराणसी समेत अन्य स्टेशनों की यात्रा करने में यात्रियों को असुविधा होगी।
अचानक निरस्त हुई नीलांचल एक्सप्रेस
दिल्ली से चल कर पुरी जाने वाली डाउन एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को रेल विभाग ने अचानक निरस्त कर दी। गौरीगंज व अमेठी से आरक्षित टिकट पर यात्रा करने के लिए स्टेशन पहुंचने वालों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। शनिवार को पुरी से चलकर दिल्ली जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस के निरस्त रहने की बात कही गई है।
विज्ञापन

सार्वजनिक किया गया आदेश
शुक्रवार को डाउन नीलांचल तो शनिवार को अप नीलांचल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व जनता एक्सप्रेस शनिवार से निरस्त रहेगी। निरस्तीकरण तिथि का प्रचार कर नियमानुसार बुकिंग काउंटर पर यात्रियों के टिकट निरस्त करने की सुविधा दी जा रही है। ट्रैक पर संचालित अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नियमित संचालित होंगी। प्रवीण सिंह-स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें