फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फरवरी से संचालित होगी कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दैनिक यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने 22 मार्च से बंद कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी प्रदान की है। एक फरवरी को कानपुर से चलकर इंटरसिटी प्रतापगढ़ आएगी। दो फरवरी से अप/डाउन नियमित ट्रेन का संचालन होगा। ट्रेन पर दैनिक यात्रियों को मासिक टिकट पर यात्रा करने की अनमुति नहीं होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च से ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। ट्रेन का संचालन बंद होने से अमेठी, गौरीगंज व जायस से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लखनऊ, रायबरेली व कानपुर नौकरी करने वालों से साथ व्यापार के सिलसिले में जाने-वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। यात्रियों की मांग पर रेल विभाग ने ट्रेन संचालन को मंजूरी दी है। एक फरवरी को कानपुर से निर्धारित समय पर ट्रेन का संचालन शुरू कर दो फरवरी से अप/डाउन नियमित रूप से पूर्व निर्धारित समय पर करेगा। ट्रेन पर दैनिक यात्रियों को मासिक टिकट पर यात्रा करने की सुविधा कोविड संक्रमण कॉल तक नहीं मिलेगी। ट्रेन पर यात्रा करने के लिए यात्रियों को ट्रेन प्रस्थान समय से चार घंटे पहले ऑनलाइन या स्टेशन पर स्थित बुकिंग काउंटर से आरक्षित टिकट बुक कराने के बाद ही यात्रा की सुविधा मिलेगी। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन संचालन शुरू होने के बाद दैनिक यात्रियों के साथ अन्य यात्रियों को सुविधा होगी तो विभाग की आय में भी इजाफा होगा। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि संचालन आदेश मिलने के बाद आरक्षित टिकट की बुकिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें