फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा ट्रेलर, चालक की मौत

Sun, 13 Apr 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। अयोध्या के इनायतनगर क्षेत्र के पलिया लुहानी के रहने वाले राकेश कुमार (50) गांव के ही क्लीनर दिनेश कुमार (38) के साथ ट्रेलर पर मौरंग लाद कर अयोध्या जा रहे थे। शनिवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र के गेरावा गांव के पास ट्रेलर खड़े ट्रक में जा भिड़ा। हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सीएचसी बाजारशुकुल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



क्लीनर दिनेश कुमार ने बताया कि वह लोग फतेहपुर से मौरंग लादकर अयोध्या जा रहे थे। रास्ते में चालक राकेश कुमार को नींद आने लगी तो दिनेश ने खुद वाहन चलाने को कहा और राकेश आराम करने लगे। बताया कि वह गाड़ी चला रहा था, तभी उसे भी झपकी आ गई और गाड़ी खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा टीम ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।


दोनों को यूपीडा की एंबुलेंस से सीएचसी बाजारशुकुल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दिनेश का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने बताया कि हादसा भले ही बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र में हुआ है, लेकिन यदि मृतक के परिजन कोई तहरीर देकर केस दर्ज कराना चाहेंगे तो बाराबंकी के सुबेहा पुलिस को सूचित करते हुए हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मृतक राकेश कुमार के घर जैसे ही हादसे की सूचना पहुंची जसक कोहराम मच गया। पत्नी सुशीला, पुत्र दीपक और पुत्री वंदना का रो-रोकर बुरा हाल है। राकेश अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जो वाहन चलाकर घर चलाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें