फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो से चार फरवरी से टिकरिया क्राॅसिंग पर आवागमन बंद रहेगा

Wed, 31 Jan 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
इसी रेलवे क्रॉसिंग पर होगा मरम्मत का काम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मरम्मत कार्य के कारण गौरीगंज-ताला खजुरी स्टेशन के बीच स्थित टिकरिया रेलवे क्राॅसिंग पर दो फरवरी से चार फरवरी यानी शुक्रवार, शनिवार व रविवार को सड़क यातायात सुबह नौ से पांच बजे तक बंद रहेगा। रेलवे ने क्रॉसिंग की मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक लिया है। करीब 12 गांवों के लोगों को परेशानी को सामना करना पड़ेगा। गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित 110 टिकरिया रेलवे क्राॅसिंग पर मरम्मत कार्य किया जाना प्रस्तावित है। रेलवे के नियमों के अनुसार, क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य पूरा हो, इसके लिए रेलवे ने क्राॅसिंग पर शुक्रवार व शनिवार की सुबह नौ से पांच बजे तक सड़क परिवहन को बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने एसपी डॉ. इलामारन के साथ एसएचओ गौरीगंज, थाना प्रभारी आरपीएफ व स्टेशन अधीक्षक गौरीगंज व ताला खजुरी को पत्र भेजा है। एसपी से टिकरिया रेलवे क्राॅसिंग पर शुक्रवार व शनिवार को मार्ग पर चलने वाले सड़क यातायात को परिवर्तित मार्ग से संचालित कराने व सुरक्षा प्रबंध करने को कहा है। मरम्मत कार्य के दौरान सड़क परिवहन बंद रहेगा, जबकि ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा।

इन पर पड़ेगा असर
- टिकरिया रेलवे क्राॅसिंग पर सुबह नौ से पांच बजे तक बंद सड़क यातायात बंद रहेगा।सीमेंट फैक्टरी से सीमेंट लेकर गुजरने वाले ट्रक के साथ अन्य वाहनों चालकों को उठानी पड़ेगी। बेलखौर, अन्नीबैजल, अर्जुनपुर, गुडुर, विसुरा, संभावा व बाबूपुर सहित करीब 12 गांव के ग्रामीणों को भी लंबी दूरी तय गौरीगंज आना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक गौरीगंज प्रवीण सिंह ने बताया कि संबंधित अफसरों को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


अभी नहीं मिला पत्र
एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि रेलवे की ओर से जारी पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद ट्रैफिक की स्थिति का आकलन करते हुए नियमानुसार परिवर्तित मार्ग का चयन कर वाहनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें