फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 25 Jan 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से व्यापारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसके जरिये शहर की तीन मुख्य समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की गई है।
विज्ञापन





उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सोनू कसौंधन शुक्रवार को शहर के कई व्यापारियों व संगठन के लोगों के साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशीष सिंह को सौंपा। इसमें व्यापारियों ने मांग की है कि ककवा रोड के ओवरब्रिज के दोनों छोर पर सर्विस लेन का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। इसके अलावा सीएचसी अमेठी के पीछे बंद गेट को खुलवाने की मांग की, जिससे सड़क पर लगने वाले जाम से बचा जा सके।


व्यापारियों ने रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को शहर में निश्चित स्थान देने की मांग भी की। इस मौके पर संरक्षक राकेश लोहिया, नगर प्रभारी रवि सिंह, महामंत्री संदीप अग्रहरि, कोषाध्यक्ष पवन वैश्य, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, कमल अग्रहरी, विकास अग्रहरी, राहुल शुक्ला, अखिलेश अग्रहरि, दीपक, हिमांशु कसौंधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें