फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कृषि को करेगा बर्बाद

Thu, 12 Feb 2026 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के पदा​​धिकारी। 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किसानों ने एनडीए सरकार की ओर अमेरिका के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते को भारत के कृषि क्षेत्र के लिए विनाशकारी बताते हुए विरोेध जताया। बृहस्पतिवार को गौरीगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सूरज प्रताप को सौंपा गया। 24 सूत्री मांगों पर सरकार से पुनर्विचार करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि इस समझौते से डीजल, पेट्रोल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्य वृद्धि के साथ महंगाई बढ़ने की आशंका है। सरकार देश की संपत्ति को पूंजीपतियों के हाथों में सौंप रही है, जिससे सरकारी फसल खरीद, मंडियां और राशन प्रणाली खतरे में पड़ सकती है। किसानों ने नीतिगत सुधार और आर्थिक सुरक्षा बीज विधेयक-2025, बिजली बिल-2025, वीबी जीरामजी कानून को वापस लेने और मनरेगा कानून को बहाल करने की मांग की। इस दौरान उप्र किसान सभा जिला संयोजक राकेश कुमार, भाकियू जिलाध्यक्ष हरीश सिंह, किसान संग्राम समिति जिला संयोजक गया प्रसाद, नव भारतीय किसान संगठन शिव कुमार पांडेय, पेम अचल, राम कुमार, रामनारायन, राम कुमार विश्वकर्मा, सूरज फल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें