भादर के दहियांवा में कुश्ती लड़ते पहलवान। स्त्रोत- आयोजक मंडल
भादर (अमेठी)। दहियावां स्थित चिकनिया ग्राउंड में रविवार को जय श्रीराम विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देर रात फाइनल मुकाबला मथुरा के जितेंद्र सिंह और वाराणसी के बब्बू सिंह के बीच हुआ। डेढ़ घंटे जोर आजमाइश के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा।
अंकुर सिंह की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में आजमगढ़, दिल्ली, जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, हरियाणा सहित कई जनपद के 20 पहलवानों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में जितेंद्र और बब्बू पहलवान एक-दूसरे पर भारी पड़ रहे थे। दर्शक भी निर्णायक मुकाबले में चहेते पहलवानों के पक्ष में तेज आवाज में उत्साहवर्धन करते रहे।
बतौर मुख्य अतिथि संतोष सिंह दुआरा ने दोनों पहलवानों को पांच-पांच हजार रुपये व पंखा भेंट किया। इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रमुख कूड़ेभार नवनीत सिंह, राजेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अरुण बरनवाल, चंदन तिवारी, डीएम सिंह, डिंपल सिंह आदि मौजूद रहे।