फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला

Thu, 16 Oct 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस। नगर पालिका परिषद जायस के वार्ड नंबर 14 गोरियाना कलां में सभासद उजमा बानो के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर बुधवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण हुआ। इस सीट पर नजमा बानो, मोहसिना खातून, रेश्मा बानो, मुन्नी देवी और निदा रहमान के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन



बुधवार को 1226 मतदाताओं में से 761 ने मतदान किया। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक चला। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए। पूरे मतदान क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। मतगणना 17 अक्तूबर को तिलोई तहसील परिसर में होगी। उपजिलाधिकारी तिलोई अमित कुमार ने बताया कि कहा कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतगणना पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें