अमेठी सिटी। जनसमस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। गौरीगंज तहसील में यह कार्यक्रम जिलाधिकारी संजय चौहान व एसपी अपर्णा रजत कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
विज्ञापन
अन्य तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों की विभिन्न शिकायतों की सुनवाई होगी। प्रशासन ने लोगों से समाधान दिवस में समय से पहुंचकर समस्याएं प्रस्तुत करने की अपील की है, जिससे उनका निपटारा मौके पर ही किया जा सके। (संवाद)