फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा

Fri, 05 Apr 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम निशा अनंत ने अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में अब तक चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए अफसरों से रिपोर्ट ली गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रकाश, पेयजल, प्रसाधन समेत अन्य सुविधा में कमी नहीं होनी चाहिए। एडीएम न्यायिक से आदर्श आचार संहिता के पालन एवं उल्लंघन के संबंध में अब तक प्राप्त शिकायत व कार्रवाई, कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली।
एआईजी स्टांप से प्रेक्षक संबंधी व्यवस्था, एसओसी चकबंदी से ईवीएम/वीवीपैट, मतपत्र व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जिला विकास अधिकारी से मतदान/मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण संबंधित तैयारी, मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं को लेकर अब तक किए गए प्रबंधों को लेकर पूछा।
विज्ञापन

डीएम ने लोकसभा चुनाव में संपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों को व्यवस्थाओं को यथासमय सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में सीडीओ सूरज पटेल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्रा, एएसपी हरेंद्र सिंह व डीडीओ तेजभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें