फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेलते समय कुएं में गिरा मासूम, मौत

Fri, 26 Jun 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज तिलोई में रोते-बिलखते मृतक देवांश के परिजन। स्रोत: स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के पूरे दुर्गाबक्स जमुरवा गांव में बृहस्पतिवार को खेलते समय चार वर्षीय देवांश की कुएं में गिरने से डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन



जामों के पूरे पाठक गौरा निवासी सुजीत का पुत्र देवांश चार दिन पहले अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। नाना श्यामलाल पाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को देवांश घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक मकान के सामने स्थित कुएं में गिर गया। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। देवांश की मौत के बाद मां रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे को पुकारती मां की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। नाना श्यामलाल समेत अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं। गांव में मातम पसरा रहा और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें