1- दुखदुरिया
सुबह 08:00 बजे। अमेठी के सतीमहारानी, लोदीबाबा धाम सहित जिले में विभिन्न जगहों पर दुखदुरिया का आयोजन होगा।
::::::::::::::::::
2- हस्तशिल्प महोत्सव
सुबह 10:00 बजे। गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में हस्तशिल्प महोत्सव आयोजित होगा।
::::::::::::::::::::::
3- शिविर
सुबह 11:00 बजे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फुरसतगंज उपकेंद्र में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
::::::::::::::::::::
4- भागवत कथा
दोपहर 02:00 बजे। सिंहपुर के पेड़रिया में भागवत कथा होगी। आयोजक सुरेश सिंह ने बताया कि प्रवाचक इंद्रेश कौशिक महाराज कथा सुनाएंगे।
दोपहर 02:00 बजे। राजाफत्तेपुर के भीखीपुर गांव में भागवत कथा होगी। आयोजक अभिषेक मिश्र ने बताया कि प्रवाचक शिवनारायण शास्त्री कथा सुनाएंगे।
दोपहर 02:00 बजे। अमेठी के भरथीपुर में भागवत कथा होगी। आयोजक राममूर्ति मिश्र ने बताया कि प्रवाचक उमेश नारायण शास्त्री कथा सुनाएंगे।
शाम 04:00 बजे। सिंहपुर के अहोरवा भवानी कस्बे में भागवत कथा होगी। आयोजक त्रिवेणी सोनी ने बताया कि प्रवाचक आचार्य मोहित कृष्ण महाराज कथा सुनाएंगे।
:::::::::::::::