1-दुखदुरियासुबह 10:00 बजे। अमेठी के सती महारानी मंदिर में दुखदुरिया का आयोजन होगा।
::::::::::::::::::
2- मेला
सुबह 10:00 बजे। गौरीगंज के लोदीबाबा धाम में मेला लगेगा।
:::::::::::::::::::::::
3- किसान गोष्ठी
सुबह 10:00 बजे। सिंहपुर के फूला गांव में किसान गोष्ठी होगी।
:::::::::::::::::::::::
4- शिविर
सुबह 10:00 बजे। बिजली का बकाया बिल जमा कराने के लिए सभी उपकेंद्रों पर शिविर लगाए जाएंगे।
सुबह 10:00 बजे। फुरसगंज के पीढ़ी गांव में शिविर लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जाएगी।
सुबह 11:00 बजे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शाहगढ़ उपकेंद्र में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
::::::::::::::::::::
5- जागरूकता कार्यक्रम
सुबह 10:00 बजे। संग्रामपुर के पूरे तालुकदार गांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम होगा।
::::::::::::::::::
6- भागवत कथा
दोपहर 02:00 बजे। भादर के गाजीपुर स्थित श्रीखाकी बाबा आश्रम में भागवत कथा होगी। आयोजक संत बख्श सिंह ने बताया कि प्रवाचक श्याम सुंदर मिश्र भोले महाराज कथा सुनाएंगे।
::::::::::::::::::
7- रामलीला मंचन
शाम 06:00 बजे। अमेठी के रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन होगा।
:::::::::::::::