फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज मेधावियों को मिलेगा भविष्य ज्योति सम्मान

Mon, 04 Aug 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के होनहार छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम मुसाफिरखाना स्थित होटल सरस्वती इन में सुबह 11 बजे से होगा। इस अवसर पर 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि के रूप में डीएम संजय चौहान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी अपर्णा कौशिक मौजूद रहेंगी। इसके अलावा बीएसए संजय तिवारी और डीआईओएस राजेश द्विवेदी भी समारोह में प्रतिभाग करेंगे। सम्मान पाने वाले छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड और सीबीएसई से जुड़े विभिन्न स्कूलों से चयनित किए गए हैं। कार्यक्रम में चयनित मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। 



शिक्षाविदों की मौजूदगी में छात्र-छात्राएं सीधा संवाद कर अपने कॅरिअर से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान भी पा सकेंगे। अमर उजाला के भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल मुसाफिरखाना, डिवाइन पब्लिक स्कूल, आलोक प्रमोद इंटर कॉलेज अमेठी, बीएसए कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, महेश सोनी व सीएमओ कार्यालय प्रायोजक के रूप में सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें