अमेठी सिटी। अमेठी संसदीय सीट से बृहस्पतिवार को छह प्रत्याशियों ने नौ सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब तक नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। बृहस्पतिवार को बसपा प्रत्याशी नन्हें सिंह चौहान ने एक बार फिर दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अतिरिक्त निर्दलीय जय सिंह, तनवीर अहमद, राजेश बहादुर सिंह ने एक-एक सेट में पर्चा दाखिल किया। राष्ट्रीय मानव सम्मान पार्टी के सुरेश कुमार मौर्य ने एक सेट, राष्ट्रीय नारायण वादी विकास पार्टी के मो. हसन लहरी ने तीन सेट में नामांकन पत्र जमा किया। इसके अलावा निर्दलीय खुशीराम ने दो सेट, मो. इसरार ने एक सेट, राम लखन ने एक सेट में नामांकन पत्र लिया है।
अब तक कुल 18 प्रत्याशियों ने 23 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं, 40 लोगों ने 75 सेट में नामांकन पत्र लिया है। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। अंतिम दिन नामांकन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए हैं।