फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एक यूनिट रक्तदान से बच सकती तीन लोगों की जान

Sun, 11 Jun 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज स्थित आयुध निर्माणी कोरवा में 14 जून विश्व रक्त दान दिवस पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर आयोजन किया जाएगा।आयुध निर्माणी कोरवा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लोगों की जान बचाने को लेकर हम सभी को जागरूक होकर रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने के साथ ही महादानी बनना होगा। बताया कि रक्तदान का सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह है कि हमें यह संतुष्टि होगी कि हम अपने रक्त का दान कर किसी की जान बचा रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि एक यूनिट ब्लड तीन लोगों की जान बचा सकता है। कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम जरूरतमंद लोगों की जान बचाएं और दूसरों को जागरूक करते हुए समाज में अच्छा संदेश देने के साथ ही प्रेरणा स्रोत बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें