अमेठी सिटी। जिले में हाल ही में स्थानांतरित होकर आए चार नवागत अधिकारियों को तैनाती मिल गई है। डीएम संजय चौहान ने बृहस्पतिवार देर रात आदेश जारी कर तिलोई और गौरीगंज तहसील को नए एसडीएम दिए हैं, जबकि दो अधिकारियों को कलेक्ट्रेट मुख्यालय में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
आदेश के अनुसार डॉ. अरुणिमा श्रीवास्तव को तिलोई का एसडीएम और दिशा श्रीवास्तव को गौरीगंज का एसडीएम नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अभिनीत कुमार और रामशंकर को कलेक्ट्रेट मुख्यालय में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। दोनों अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निस्तारण, प्रशासनिक कार्यों और जिलाधिकारी कार्यालय से जुड़े दायित्व सौंपे गए हैं। डीएम ने नवागत अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए हैं।