फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नए आदेश के आने तक निहालगढ़ के नाम से ही रहेगा रेलवे स्टेशन

Thu, 12 Sep 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पूर्व में लिखे गए स्टेशन के नाम को पेंट किया
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। पिछले दिनों निहालगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा बिजली पासी कर दिया गया था। रेलवे स्टेशन पर यह नाम 10 दिन भी कायम नहीं रह सका। रेलवे प्रशासन ने बोर्ड से महाराजा बिजली पासी नाम मिटवा दिया है। नया आदेश आने तक फिलहाल स्टेशन पुराने निहालगढ़ नाम से ही जाना जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुल्तानपुर सीपी सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें कोई नया आदेश नहीं मिला है। स्पेलिंग (वर्तनी) त्रुटि की वजह से नाम मिटाया गया है। स्पेलिंग संशोधन के बाद सही नाम अंकित कराया जाएगा। तब तक स्टेशन को पुराने नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें