फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो दिन बंद रहेगी टिकरिया रेल क्रॉसिंग

Fri, 18 Jul 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के टिकरिया रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार और शनिवार को मरम्मत कार्य चलेगा, जिसके चलते यह क्राॅसिंग शाम छह से भोर चार बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पत्र भेजा गया है। इस दौरान सड़क मार्ग से आवागमन प्रभावित रहेगा, जबकि ट्रेन संचालन तय मानकों के अनुसार होगा। टिकरिया में सीमेंट फैक्टरी होने के कारण भारी वाहनों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ेगा, जिससे दूरी और समय दोनों बढ़ेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें