टिकरिया रेलवे क्रॉसिंग पर हो रहा मरम्मत कार्य।
- फोटो : टिकरिया रेलवे क्रॉसिंग पर हो रहा मरम्मत कार्य।
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर स्थित टिकरिया रेलवे क्रॉसिंग बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बंद रही। क्रॉसिंग बंद होने से आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बेलखौर, गुडुर, बाबूपुर, अर्जुनपुर, अन्नीबैजल, संभावा, पूरे बक्सा, पूरे छंगा और टिकरिया गांव के लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में रंजिवतापुर रेलवे क्रॉसिंग का उपयोग कराया गया, जहां केवल हल्के वाहन ही गुजर सके। भारी वाहनों को करीब दस किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्व सूचना जारी कर कराया गया है। बुधवार को अप लाइन पर कार्य हुआ है। बृहस्पतिवार को भी निर्धारित समय तक क्रॉसिंग बंद रहेगी।