फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लंबी दूरी की ट्रेनों में टिकट का संकट

Mon, 01 Sep 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी और निहालगढ़ स्टेशन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग की समस्या लगातार बनी हुई है। मुंबई और गुजरात जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक कठिनाई हो रही है। इसके अलावा दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और उत्तराखंड की ट्रेनों में तत्काल टिकट मिलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




लखनऊ-प्रतापगढ़ मार्ग पर मंगलवार व बृहस्पतिवार को चलने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस और लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर निहालगढ़ होकर मंगलवार को चलने वाली सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में कन्फर्म सीटें कम हैं। रेलवे स्टेशन पर टिकट बुक कराने आए यात्रियों ने बताया कि ट्रेन हमेशा फुल रहती है। ऑनलाइन और काउंटर दोनों माध्यम से टिकट लेना चुनौतीपूर्ण हो गया है। नरौली गांव निवासी इब्राहिम ने कहा कि धान की रोपाई के लिए मुंबई से आए थे, लेकिन अब लौटने में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।


गौरीगंज स्टेशन पर रविवार को एसी और स्लीपर दोनों श्रेणियों में टिकट के लिए लंबी कतार लग रही, लेकिन अधिकांश यात्रियों को सीट नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि रातभर लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई यात्री वेटिंग में यात्रा करने को मजबूर हुए। गौरीपुर निवासी हर्षवर्धन ने कहा कि खेती का काम पूरा कर लौटना जरूरी था, लेकिन टिकट न मिलने से परेशानी बढ़ गई। मुंबई जाने वाली ट्रेनों में तत्काल टिकट मिनटों में फुल हो जाते हैं। त्योहारों और खेतों के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन



गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि साधारण और तत्काल कोटे से आरक्षित टिकट की बुकिंग नियमित है। ट्रेन की संख्या कम होने और यात्रियों द्वारा पहले से बुकिंग करने से वेटिंग बनी रहती है। हालांकि, तत्काल कोटे से कई यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल रहा है।
विज्ञापन




प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
उद्योगनगरी एक्सप्रेस
दो सितंबर : एसी 21, स्लीपर 85 वेटिंग
चार सितंबर : एसी 15, स्लीपर 66 वेटिंग
नौ सितंबर : एसी 43, स्लीपर 49 वेटिंग
11 सितंबर : एसी 31, स्लीपर 29 वेटिंग

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
दो सितंबर : स्लीपर 86, एसी 19 वेटिंग
नौ सितंबर : स्लीपर 60, एसी 27 वेटिंग
16 सितंबर : स्लीपर 96 वेटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें