फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पास खेल रहे तीन वर्षीय मासूम की हत्या

विज्ञापन
08 : बाजार शुकुल : रूहान अली (फाइल फोटो)। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। मां के साथ ननिहाल आया तीन वर्षीय मासूम मंगलवार शाम घर के समीप खेलते समय संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। देर रात उसका शव गांव के बाहर नहर किनारे खेत में पाया गया। पुलिस ने नाना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ मुसाफिरखाना ने घटना स्थल का निरीक्षण कर एसओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव सरैया पीरजादा निवासी मो. अली ने अपनी बेटी सबीना की शादी पांच वर्ष पूर्व जिला बाराबंकी के थाना सुबेहा के गांव कैथी निवासी चांद बाबू के साथ की थी। चांद बाबू मौजूदा समय में सूरत में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा है। पिछले 26 मई को बेटी रुबीना बच्चों के साथ अपने मायके सरैया पीरजादा आई थी।
मंगलवार शाम सबीना की बहन काजल उसके तीन वर्षीय पुत्र रूहान अली तथा तीन माह के उसके दूसरे भाई असद को लेकर गांव में स्थित मस्जिद पर झाड़-फूंक कराने गई थी। झाड़-फूंक कराने के बाद काजल तीन माह के असद को लेकर घर वापस चली गई जबकि रूहान अली वहीं पर खेल रहा था। काफी देर बीतने के बाद जब रूहान घर वापस नहीं आया तो परिजन उसे मस्जिद के पास ढूंढ़ने गए तो वो वहां नहीं मिला। आसपास ढूंढ़ने के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो गांव की मस्जिदों से लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चे के गायब होने का अनाउंसमेंट कराते हुए 112 पुलिस को फोन किया गया।
विज्ञापन

जब तक 112 पुलिस गांव में पहुंचती उसी बीच गांव के बाहर नहर के किनारे खेत में खून से लथपथ मासूम का शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर सीओ मुसाफिरखाना अर्पित कपूर व एसओ अखिलेश गुप्ता मौके पर पहुंच गए। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि मृतक मासूम के नाना मो. अली की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिवार में मचा कोहराम
मासूम का शव मिलने के बाद से परिजन बदहवास हैं। मां सबीना व मौसी काजल का भी रो-रोकर हाल बेहाल है। नाना मो. अली ने बताया कि उनकी गांव में किसी से ऐसी कोई दुश्मनी भी नहीं है। न जाने किसने यह कर डाला।
विसरा सुरक्षित : सीओ
सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि देर शाम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई। पीएम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने से बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। स्थानीय पुलिस को जल्द घटना खुलासा करने का निर्देश दिया गया है।

09 : बाजार शुकुल : सरैया पीरजादा में मासूम की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें