फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चाकू दिखाकर चेन लूटने में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज पुलिस ने चाकू दिखाकर चेन लूटने के मामले में तीन अंतर जनपदीय महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार लॉकेट, एक कंगन और चाकू बरामद हुआ है। सीओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि इन्हौंना के पूरे अलादीन, भिखीपुर गांव निवासी संगीता से शनिवार को चौराबाग के पास चाकू दिखाकर चेन लूटी गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कुछ महिलाओं की तस्वीरें यक्ष एप पर अपलोड कर उनकी पहचान की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी मौजूदगी रस्तामऊ के पास मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर राकेश सिंह की टीम ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पकड़ी गई महिलाओं में जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी मोनिका (32), सुल्तानपुर जिले के चांदा क्षेत्र के कोईरीपुर निवासी सविता (36) और आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज क्षेत्र के कघरा गांव निवासी रीना उर्फ लीलावती (42) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने मेले और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाकर लूट करने की बात स्वीकार की। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मोनिका के खिलाफ दो आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें