अमेठी सिटी। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में बाग के पास मौजूद बाइक सवार तीन लोगों को धर-दबोचा। पकड़े गए संदिग्ध शातिर चोर निकले। पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेजा है।
मुंशीगंज थाना क्षेत्र की परतोष पुलिस चौकी प्रभारी संजय सिंह ने हमराहियों के साथ शुक्रवार को सरुवावां गांव स्थित बाग के पास संदिग्ध हालात में बाइक संग मौजूद तीन लोगों को गिरफ्तार किया। बाइक में नंबर प्लेट नहीं होने पर पुलिस ने कागज मांगें तो वे नहीं दिखा पाए।
पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने 17 जून की रात सरुवावां के पास मुख्य मार्ग पर रोड किनारे हवा धुलाई व पंक्चर की दुकान में चोरी की बात कबूल की। शातिरों की पहचान संग्रामपुर थाने के टीकरमाफी मानापट्टी गांव निवासी अरविंद कुमार गुप्ता, प्रतापगढ़ जिले के नोड़हौर थाने के खनियापुर गांव निवासी अमरनाथ व प्रतापगढ़ कोतवाली नगर के गौड़े गांव निवासी राकेश तिवारी के रूप हुई। पुलिस ने तीनों जेल भेज दिया है।