फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें निरस्त

Wed, 26 Feb 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज होकर लखनऊ सहित अन्य स्टेशनों की यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी ट्रेनों के निरस्त होने संग लेट चलने से बढ़ी हुई है। मंगलवार को वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ, अर्चना एक्सप्रेस व जौनपुर इंटरसिटी निरस्त रही तो वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ के बजाय सिर्फ रायबरेली तक ही संचालित हुई। इतना ही नीलांचल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का परिचालन भी विलंब से हुआ।
विज्ञापन



राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस के निरस्त होने से जम्मूतवी स्थित माता वैष्णो देवी दर्शन को निकल यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। इतना ही नहीं जौनपुर के लिए संचालित रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के भी निरस्त होने यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे तो देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस तीन, पंजाब मेल ढाई घंटे विलंब से गौरीगंज आई।


वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के रायबरेली तक संचालित होने से दैनिक यात्रियों को सड़क मार्ग से लखनऊ की यात्रा करनी पड़ी। इसके साथ ही अन्य ट्रेन भी देरी से संचालित हुई। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि अप काशी विश्वनाथ व अर्चना एक्सप्रेस के साथ रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित आदेश के क्रम में निरस्त रहीं। अन्य ट्रेन अपरिहार्य कारण से विलंब से संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें