फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नकली सामान बेचने पर तीन विक्रेता केस

Wed, 31 May 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। एक नामी कंपनी के ब्रांड का लेबल लगाकर नकली सामान बेचना स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के तीन दुकानदारों को भारी पड़ा। कंपनी के आपरेशन मैनेजर की तहरीर पर कमरौली में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

हिन्दुस्तान लीवर का लेबल लगाकर नकली प्रोडक्ट बेचने की शिकायत लगातार कंपनी को मिल रहीं थी। बुधवार को कंपनी के नई दिल्ली ऑफिस के आपरेशन मैनेजर सुभाष शर्मा कमरौली पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के सी-110 उतेलवा भेल स्थित न्यू भारत इंटर प्राइजेज के मालिक मोहम्मद खालिद, लखनऊ रोड कमरौली स्थित मुस्कान कास्मेटिक इसी थाना क्षेत्र के सिंदुरवा निवासी सगीर अहमद, यूपीसीडा कालोनी के मकान नंबर -14 निवासी दानिस खान की शबाहत कास्मेटिक की दुकान व मकान में मंगलवार को छापा मारा।
इस दौरान मिले नकली सामान पर कंपनी के लगे लेबल को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है। कंपनी के मैनेजर ने मामले की शिकायत कमरौली थाने में की। आरोप है कि लोग कंपनी के महंगे प्रोडक्ट का लेबल लगाकर लोगों को नकली प्रोडक्ट बेंच रहे हैं। कमरौली एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि मैनेजर की तहरीर तीनों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट 1957 की धारा 63 के तहत मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें