फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसाई से हुई थी 63 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुसाफिरखाना कस्बे में सोमवार सरेशाम हुई लूट 50 हजार की नहीं बल्कि 63.45 लाख रुपये (आभूषण व नगदी मिलाकर) की थी। हालांकि स्वाट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में तीनों लुटेरों को धर दबोचा। इस दौरान दो बदमाश व एसओजी प्रभारी गोली लगने से घायल हो गए। लूटजे गए आभूषण के साथ एक तिहाई नगदी बरामद कर पुलिस आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना कस्बे के इसौली रोड पर सराफा की दुकान करने वाले मो. फैजल से सोमवार सरेशाम तीन बदमाशों ने तमंचे के जोर पर आभूषण व रुपये से भरा बैग लू टा था। मामला गंभीर होने के बावजूद शुरुआत में पुलिस घटना को दबाने में जुटी रही। हालांकि बाद में पुलिस सक्रिय हुई।
मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी विनोद कुमार यादव व कई थानों की टीमों ने मंगलवार भोर में आरोपियों का पीछा कर उन्हें रसूलाबाद के पास ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों को फायरिंग करता देख स्वाट टीम प्रभारी, एसएचओ शिवरतनगंज डीके सिंह, एसएचओ जगदीशपुर आरके सिंह, एसएचओ मोहनगंज विश्वनाथ यादव व एसओ कमरौली शिवाकांत पांडेय ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। इस दौरान स्वाट टीम प्रभारी के हाथ और दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। एक बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश की पहचान उतरदहा थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर निवासी सगीर और घायल बदमाशों की पहचान मुसाफिरखाना कस्बा निवासी गुफरान व सुरेश सोनी के रूप में हुई। पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन अलग-अलग बैग बरामद किया।
तीनों बैग में 1,118 ग्राम सोना (57,46,520 रुपये) व 8,847 ग्राम चांदी (5,75,055 रुपये) के अलावा 16,600 रुपये रखे मिले। पुलिस को बदमाशों के एक पिस्टल, एक तमंचा व एक चाकू के साथ ही डीएल, आधार कार्ड व पासबुक भी मिली।
बदमाशों को पकड़ने के बाद पुलिस टीम ने घायल स्वाट टीम प्रभारी व दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार दोपहर बाद एसपी दिनेश सिंह ने कार्यालय सभागार में लूट का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें