फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जमीन विवाद में तीन लोगों पर बांके से किया हमला

Sat, 12 Jul 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भेटुआ के टिकरी गांव में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर बृहस्पतिवार रात युवक ने बांके से हमला कर दिया गया। इससे बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन




टिकरी गांव के शेर बहादुर सिंह और शिवमूर्ति सिंह के मकान पास-पास हैं। किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार शाम दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो रात में हिंसा में बदल गई। पीड़ित शेर बहादुर सिंह के अनुसार वह अपनी पत्नी राजपति सिंह और पोते विष्णु प्रताप सिंह के साथ बरामदे में सो रहे थे, तभी पड़ोसी अनिरुद्ध सिंह बांका लेकर आया और तीनों पर हमला कर दिया।


शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग निकला। पुलिस कर्मियों ने घायलों को सीएचसी भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल तीनों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें