फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डेंगू के तीन और मरीज मिले, आठ में लक्षण

Sun, 01 Oct 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में डेंगू की रफ्तार कम नहीं हो रही है। शनिवार को डेंगू के तीन मरीज मिले हैं, जबकि आठ में लक्षण मिले हैं। अब तक डेंगू के 85 मरीज मिल चुके हैं। वहीं, डेंगू जैसे लक्षण वाले संदिग्ध मरीजों की संख्या 98 है। गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभागों की टीमों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को आई 11 लोगों की रिपोर्ट आई। इसमें तीन में डेंगू पॉजिटिव मिला। कार्ड से हुई जांच में पॉजिटिव मिले आठ मरीजों की एलाइजा जांच में वह निगेटिव मिले। डेंगू घनत्व वाले गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंच कर बुखार से पीड़ित 50 लोगों के खून का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। गांव में बनी जल निकासी की नालियों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के साथ घर में जल भराव वाले पात्रों का निरीक्षण कर नष्ट कराया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शेषधर द्विवेदी ने कहा कि जिन गांवों व स्थानों पर डेंगू संक्रमित मरीजों की जानकारी मिलने पर गठित त्वरित रिस्पांस टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें