फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एआरटीओ कार्यालय में पकड़े गए तीन बिचौलिये

Sat, 19 Jul 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय में पथराव की घटना के बाद शुक्रवार को पुलिस ने बिचौलियों पर सख्ती शुरू कर दी। कार्यालय परिसर में अनाधिकृत रूप से घूमते पाए गए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाैरीगंज के रग्घुपुर वार्ड निवासी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, पहाड़पुर निवासी नन्हे और रायबरेली के नसीराबाद गांव निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय के अनुसार ये तीनों व्यक्ति बगैर किसी कार्य के परिवहन कार्यालय में मौजूद थे। संदेह के आधार पर जब पूछताछ की गई तो स्पष्ट नहीं कर पाए कि वे कार्यालय में क्यों मौजूद हैं। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और विधिक कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

बताया कि एआरटीओ कार्यालय में पिछले दिनों हुए पथराव की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। परिसर में अनधिकृत रूप से मौजूद लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग के एक अधिकारी की निजी गाड़ी पर कार्यालय के बाहर पथराव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें