जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र में शनिवार शाम हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के थोरी निवासी अखिलेश चौबे (41) बाइक से घर लौट रहे थे। अढ़नपुर मार्ग पर उनकी बाइक सामने से आ रही मऊ पूरे बासू निवासी रामदेव (28) की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। उधर, जगदीशपुर क्षेत्र के सिरियारी गांव निवासी आमिर (7) सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। तीनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर ले जाया गया जहां से आमिर और रामदेव को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अखिलेश को घर भेज दिया गया।