फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोरी समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी/शाहगढ़। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

संग्रामपुर क्षेत्र के डेवड़सा बाजार के पास शनिवार देर शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार जितेंद्र कुमार (22) निवासी सरैया बड़गांव थाना संग्रामपुर और दूसरी बाइक पर सवार प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र के किठावर निवासी प्रशांत सिंह (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां, प्रशांत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र की रायबरेली में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना रविवार को मुसाफिरखाना क्षेत्र के राजापुर गांव के पास हुई। इस हादसे में अपनी मां के साथ साइकिल से राशन लेने जा रही राजापुर निवासी रामलाल पासी की 13 वर्षीय पुत्री प्रतिभा तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
प्रतिभा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मुसाफिरखाना पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें