अमेठी सिटी। असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में तीन चिकित्सकों की तैनाती की गई है। इससे मरीजों को इलाज में आ रही समस्या दूर होगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने बताया कि आचार संहिता प्रभावी होने से पहले ही लखनऊ के लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम गुप्ता, आर्थो सर्जन के रूप में डॉ. जमशेद अली की पोस्टिंग की गई है। वहीं, सीएचसी से डॉ. हनुमान प्रसाद को जिला अस्पताल में नियमित तैनाती मिली है। बताया कि संबंधित चिकित्सक आचार संहिता लागू होने से पहले ही अपने कार्यस्थल से कार्यमुक्त किए जा चुके हैं। ऐसे में जल्द ही प्रभार लेने की संभावना है।