फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरी की पांच बैटरी के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज पुलिस ने बुधवार को बैटरी चोरी के एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चंदौकी के पास से बाइक सवार सगे भाइयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच बैटरी बरामद की गई है। ठंड के मौसम में चोरी की घटना के साथ बैटरी चोरी के मामले बढ़ गए थे। मुंशीगंज अस्पताल के सामने खड़े ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। बृहस्पतिवार को चन्दौकी के पास पनियार की ओर से बाइक से आ रहे तीन युवकों को रोका गया। बाइक का कागज नहीं दिखा पाए। साथ मौजूद बैटरी से जुड़ी जानकारी भी नहीं दे पाए।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बाइक सवारों में सुल्तानपुर जिले के बंधुआ कला थाने के महमदपुर निवासी सगे भाई अजय कुमार व पंकज के साथ कुड़वार थाने के भदहरा निवासी आजाद शामिल थे। पूछताछ में संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज के सामने खड़े ई-रिक्शा से 3 बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी की बात स्वीकार करने के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चन्दौकी के पास झाड़ियों से चार बैटरी बरामद की। एसएचओ अखंड देव मिश्र ने बताया कि कुछ और जानकारी मिली है, इस पर पुलिस टीम काम कर रही है। पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें