फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मोबाइल फोन लूटने वाले तीन आरोपियों को दबोचा, जेल

Sat, 17 Aug 2024 03:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राह चलते लोगों से मोबाइल लूट कर फरार होने वाले तीन शातिर लुटेरों को शुक्रवार को मोहनगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन और चोरी की गई एक बाइक बरामद हुई। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मोहनगंज पुलिस ने शुक्रवार को रस्तामऊ गांव के पास बाइक सवार तीन संदिग्ध लोगों को धर दबोचा। पकड़े गए बाइक सवारों की पहचान उजेहनी मजरे रस्तामऊ गांव निवासी आलोक, मनोज व अनीस के रूप में हुई। बाइक एक माह पूर्व शिवरतनगंज थाना क्षेत्र से चोरी करने की पुष्टि के बाद पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग रास्ते में बाइक से मोबाइल छीनने की घटना करते हैं। इनके पास से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद हुए। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें