. फुरसतगंज थाने में खड़े पकड़े गए आरोपी। स्रोत : स्थानीय
अमेठी सिटी। चोरी की साजिश रच रहे तीन आरोपियों को फुरसतगंज पुलिस ने रविवार रात नहर कोठी के पास स्थित बाग से संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घरों के ताले तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले प्लास, हथौड़ा, पेचकस और सरिया बरामद हुई है।
क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत इंस्पेक्टर नंद हौसिला की टीम ने रविवार रात नहर कोठी के पास स्थित बाग में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद उपकरणों का इस्तेमाल घरों के ताले तोड़कर चोरी करने में करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वादे सिंह का पुरवा मजरे रामपुर जमालपुर गांव निवासी राधेश्याम, बंझोलिया मजरे बसौनी गांव निवासी सनोज और रायबरेली के मिल एरिया दाऊद नगर निवासी विपिन कुमार के रूप में हुई। तीनों के पास प्लास, हथौड़ा, पेचकस और सरिया बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने इन्हीं उपकरणों से घरों के ताले तोड़कर चोरी करने की बात बताई। फुरसतगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया कि तीनों का चालान कोर्ट भेजते हुए अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच हो रही है।