फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बकाया पैसा मांगने पर व्यापारी को दी धमकी, मारने के लिए दौड़ाया

Thu, 05 Sep 2024 04:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। बकाया पैसा मांगने पर आरोपी ने न केवल धमकी दी, बल्कि पीड़ित व्यापारी को मारने के लिए दौड़ा लिया। मामला कमरौली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगदीशपुर थाने के सराय हेतम निवासी जवाहर ने कमरौली थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि कमरौली थाने के लाल का पुरवा मजरे कठौरा निवासी मुस्लिम के साथ मिलकर वह 13 फरवरी 2014 से 29 अप्रैल 2020 तक गल्ले का व्यापार करते थे। मुस्लिम पर उनका तीन लाख 50 हजार तीन सौ बाइस रुपये बकाया हो गया था।
विज्ञापन

बकाया पैसे मांगने के लिए वह उसके घर जाया करते थे। सोमवार की शाम छह बजे वह पैसे मांगने उसके घर गए थे। तभी मुस्लिम ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया और धमकी दी कि अब दिखाई नहीं पड़ना। थानाध्यक्ष कमरौली अभिनेष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें