विद्यालय में चोरी के बाद बिखरा सामान
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के तीन प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार की रात चोरों ने अनाज सहित हजारों का माल पार कर दिया। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर शिक्षकों ने पुलिस को अवगत कराया।
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे रुद्र मजरे सैंबसी, पूरे नेवल मजरे चेतरा बुजुर्ग व चेतरा खुर्द मजरे चेतरा बुजुर्ग का शुक्रवार रात चोर ताला तोड़कर खाद्यान्न सामग्री के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। प्राथमिक विद्यालय, पूरे रुद्र के प्रभारी प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार भारती ने तहरीर में बताया है कि चोरों ने अनाज चोरी कर ले गए हैं। पूरे नेवल प्राथमिक के प्रभारी प्रधानाचार्य पवन यादव ने बताया है कि चोरों ने विद्यालय के अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ करते हुए विद्यालय में रखे बर्तन व अनाज आदि उठा ले गए है।
प्राथमिक विद्यालय, चेतरा खुर्द में प्रभारी प्रधानाध्यापक सिद्धांश श्रीवास्तव ने बताया है कि रसोई घर के अलावा ऑफिस की अलमारी का ताला तोड़कर अनाज और बच्चों के खेलने का सामान उठा ले। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि सभी मामलों में तहरीर प्राप्त हुई है।